छत्तीसगढ़

मरीजों के उपचार के लिए बेहतर सुविधा : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एंटी स्नैक वेनम उपलब्ध

सूरजपुर- सूरजपुर जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मौसमी बीमारी और बरसात के मौसम में होने वाली घटनाओं में मरीजों को उपचार देने के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाईयों दी जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रमकोला में उपचार के लिए 30 वायल एंटी स्नैक वेनम और जिले में 4772 वायल एंटी स्नैक वेनम उपलब्ध है।

See also  पांच रुपये के पुराने नोट पर 37 लाख का झांसा, राजनांदगांव साइबर ठगी केस में बड़ा खुलासा; मास्टरमाइंड अरेस्ट

पीड़ित को 10 वायल एंटी स्नैक वेनम लगाया गया

सूरजपुर जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी प्रतापपुर के जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट हो गया है कि, सर्पदंश ग्राम बोंगा का रहने वाला पीड़ित को 10 वायल एंटी स्नैक वेनम लगाया गया। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर के लए रेफर किया गया है। रेफर के आधा घण्टा के बाद ही वाहन चालक अख्तर खान से फोन से संपर्क करने पर पता चला कि, मरीज को उनके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर ले जाने की जगह गृहग्राम बोंगा की तरफ ले गये। 

See also  बिलासपुर में अनूठी घटना : युवक डिब्बा लेकर पहुंचा पेट्रोल पंप, भरवाया और सड़क पर आकर लगा ली आग, वारदात CCTV में कैद

वाहन चालक ने क्या बताया 

वाहन चालक से पूछने पर बताया गया कि, मरीज के परिजन ने शरीर ठंडा हो गया बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर ले जाने से मना किया था।

Related Articles

Leave a Reply