छत्तीसगढ़

सारंगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन: BEO 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, संकुल समन्वयक भी हिरासत में

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शिक्षा विभाग मंं चल रहे कथित भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) नरेंद्र जांगड़े को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई बिलासपुर ACB टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से की गई, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

रुके वेतन के एवज में मांगी गई थी रिश्वत
मिली जानकारी के अनुसार, मार्च महीने का लंबित वेतन जारी करने के लिए दो शिक्षकों से 5-5 हजार रुपए मांग की गई थी। इस पर एक शिक्षक, निरंजन बरिहा ने ACB से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया।

See also  जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल
aaropi

दराज में पैसे रखते ही टीम ने मारा छापा
गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता शिक्षक पैसे लेकर बरमकेला स्थित कार्यालय पहुंचा और आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र जांगड़े ने रकम लेकर अपनी दराज में रखी, पहले से मौके पर मौजूद ACB टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया।

See also  रायगढ़ में नकली शराब पैकेजिंग का भंडाफोड़ : पुलिस ने 2.16 लाख रुपये की शराब की जब्त, एक गिरफ्तार और दो फरार

संकुल समन्वयक की भूमिका भी संदिग्ध
इस मामले में संकुल समन्वयक संजय चौहान की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि वह रिश्वत दिलाने में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। ACB ने उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ACB अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

See also  मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं पर बोले CM साय: ‘यह सिर्फ अटकलें, किसी भी बात पर लगाए जा सकते हैं कयास’

जनता से अपील: रिश्वत मांगने वालों की करें शिकायत
ACB ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत इसकी शिकायत करें। बरमकेला क्षेत्र में इस तरह की यह पहली बड़ी ट्रैप कार्रवाई मानी जा रही है, जिसने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply