Uncategorized

ANH-23 मार्ग पर बस और कार में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 5 जिंदा जले

झारखंड

रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में मुरबंदा लारी के पास एक बस और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई. बुधवार को हुई इस भीषण टक्कर में बस कार पर चढ़ गई. इसके बाद दोनों वाहनों से आग की लपटें उठनें लगीं. इस हादसे में कई लोग वाहनों में फंस गए. कार में पांच लोग सवार थे, जो जिंदा जल गए. सभी बिहार के बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. सूचना के अनुसार रामगढ़-बोकारो एएनएच-23 मार्ग पर लारी स्थित आवासीय विकलांग स्कूल के पास बुधवार की सुबह करीब आठ बजे एक यात्री बस व कार में सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई.

वहीं, बस में बैठे दर्जनों यात्री घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक महाराजा नामक यात्री बस रामगढ़ से धनबाद जा रही थी. वहीं, हादसे में वैगन आर कार पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई है. वे सभी लोग बिहार के थे. हालांकि बस के अगले हिस्से में आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना के बाद अफरा-तफरी में सवार यात्री बस से उतर कर किसी तरह से जान बचाई.घटना के वक्त यहां जोरदार बारिश हो रही थी. बारिश की वजह से मौके पर घटनास्थल पर स्थानीय लोग सामने नहीं आ पा रहे थे. घटना की सूचना पाकर रजरप्पा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार सदल-बल मौके पर पहुंच गए. धू-धू कर जलते बस में लगी आग पर काबू पाने के लिए रामगढ़ से दमकल टीम को बुलाया गया है. घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमी हुई है.

See also  Mafia Casino – Czy warto zaufać tej platformie hazardowej?

पुलिस के अनुसार बस कार के उपर चढ़ गयी और कार में आग लग गई, जिससे उसमें बैठे एक लड़के एवं दो महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की जलकर मौत हो गयी. रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे एक वैगन आर कार की दूसरी तरफ से आ रही बस से रामगढ़ जिले के रजरप्पा पुलिस थाना क्षेत्र में गोला-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर मुरबंदा लारी के निकट आमने सामने की भीषण टक्कर हो गयी. बस कार के उपर चढ़ गयी. कार में सवार सभी पांच लोग वहीं बुरी तरह फंस गये. थोड़ी ही देर बाद कार में आग लग गयी और एक लड़के एवं दो महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गयी. दुर्घटना में मारे गये लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल गये हैं कि उनकी पहचान मुश्किल हो गयी है.

See also  Olymp Casino BD Login

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी शवों को अंत्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि वैगन आर के पूरी तरह जल जाने के कारण गाड़ी की पंजीकरण संख्या के अलावा अन्य विवरण नहीं मिल सका है. गाड़ी पटना के आलोक रौशन के नाम पंजीकृत है. मृतकों की पहचान एवं अन्य कार्रवाई के लिए पटना पुलिस से संपर्क किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply