छत्तीसगढ़

रिश्तों का कत्ल: बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, उधार के पैसे और जमीन को लेकर दो भाई के बीच था विवाद, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

बेमेतरा

जिले में एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है। बुजुर्ग को उसके ही ममेरे भाई ने मार दिया है। बताया जा रहा है कि उधार के पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद था। नांदघाट के निषाद पारा में बुधारी निषाद(76) अपने परिवार के साथ रहता था। उसी गांव में उसका ममेरा भाई रामअवतार निषाद(70) भी रहता था। पता चला है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

बुधारी ने रामअवतार के पिता से कई साल पहले 1 लाख रुपए कर्ज लिए थे। मगर उसे वापस नहीं किया था। इसके अलावा जमीन बंटवारे के बाद रामअवतार की जमीन पर भी कब्ज कर लिया था। बुधारी ने रामअवतार के खेत में लगे पेड़ को भी काट दिया था। इसके अलावा जमीन विवाद के चलते भी आरोपी नाराज था। जिसके बाद उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। मामला नांदघाट थाना क्षेत्र का है।

See also  BJP नेता ने अपने ही पत्नी-बच्चों को मारी गोली, 2 बेटों की मौत; 2 की हालत नाजुक

इधर, शुक्रवार सुबह के वक्त बुधारी निषाद किसी काम से गांव से महामाया मंदिर के पास गया था। उसी दौरान वहां पर रामअवतार भी पहुंच गया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। फिर रामअवतार ने कुल्हाड़ी उठाया और बुधारी के सिर और शरीर में टंगिए से कई बार वार किए। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने पुलिस को इस घटनाक्रम को देखा था। उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुधारी की खून से लथपथ लाश को बरामद किया। फिर लाश को पीएम के लिए भेजा गया था। आरोपी की तलाश भी शुरू की गई। जिसमें आरोपी अपने ही घर में मिला है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि बुधारी के मेरे जमीन में कब्जा करने और पैसे नहीं लौटाने के चलते मैं परेशान था। वो मुझे बर्बाद करना चाहता था। इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी है।

See also  छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के नए मापदंड तय

Related Articles

Leave a Reply