छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने पिकअप को मारी टक्कर, 2 लोग गंभीर घायल

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोसमंदा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप वाहन में सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसा आज शनिवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। पिकअप वाहन कमरीद गांव की ओर से चांपा की तरफ जा रहा था, जबकि ट्रेलर वाहन चांपा की ओर से कमरीद गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कोसमंदा गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

See also  कांग्रेस पार्षद के घर हमला,तोड़फोड़ से बवाल,आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

वहीं हादसे के बाद ट्रेलर वाहन का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच और फरार चालक की तलाश में जुटी है।
फिलहाल घायलों की स्थिति और हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों की जानकारी सामने आना बाकी है। यह पूरा मामला चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव का है।

Related Articles

Leave a Reply