छत्तीसगढ़

कांकेर में निर्माणाधीन राइस मिल की दीवार गिरने से एक की मौत, 13 घायल

कांकेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार को निर्माणाधीन राइस मिल की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह सभी मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा हुआ है। घायलों को भानुप्रताापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा भानुप्रतापपुर के ग्राम चबेला में हुआ है।

See also  नाबालिग के साथ बर्बरता मामला : जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री टंकराम वर्मा, पीड़ित बच्चे का जाना हालचाल, दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि ग्राम चबेला में राइस मिल का निर्माण किया जा रहा था। मजदूर सुबह काम पर लगे थे तभी 11 बजे अचानक निर्माणधीन दोनों तरफ की दीवार भरभरा कर गिर गई। घायलों की संख्या और बढ़ सकती है। मौके पर पुलिस मौजूद है. घायलों को भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

See also  सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5000 से अधिक मुर्गियों की संदिग्ध मौत, बर्ड फ्लू की जताई जा रही आशंका, पशु चिकित्सा विभाग में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार को निर्माणाधीन राइस मिल की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह सभी मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा हुआ है। घायलों को भानुप्रताापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा भानुप्रतापपुर के ग्राम चबेला में हुआ है।

See also  पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 27 मार्च तक करें आवेदन

थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि ग्राम चबेला में राइस मिल का निर्माण किया जा रहा था। मजदूर सुबह काम पर लगे थे तभी 11 बजे अचानक निर्माणधीन दोनों तरफ की दीवार भरभरा कर गिर गई। घायलों की संख्या और बढ़ सकती है। मौके पर पुलिस मौजूद है. घायलों को भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply