छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, महिला और 4 माह के बच्चे की मौत, आरोपी फरार

धरसींवा। रायपुर के धरसींवा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सावर परिवार को रौंद दिया है. हादसे में बाइक सवार महिला और 4 माह के बच्चे की मौत हो गई. वहीं बाइक चालक घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है. यह घटना रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर घटी है.

See also  वीडियो एडिटर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक, 794 पदों पर भर्ती के आज लगेगा जॉब फेयर

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर निवासी परिवार बुधवार को बाइक से बेमेतरा की ओर जा रहा था. तभी बाइक जैसे ही तरपोंगी के पास पहुंची एक तेज रफ्तार हौंडा क्रेटा कार ने वाइक को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार महिला और उसके 4 महीने के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक चालक घायल हो गया. हादसे के बाद कार चालक आरोपी कुछ दूर तक कार लेकर भाग गया. इसके बाद वह पुलिस के पकड़े जाने के डर से कार को रास्ते मे छोड़कर भाग गया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आरोपी की पतासाजी कर रही है.

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply