छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

होली पर सख्ती : पुलिस ने जब्त की 300 डरावने मुखौटे, व्यापारियों को दी चेतावनी

जांजगीर। रंगों का पर्व होली के लिए बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। शहर के गोल बाजार सहित मुख्य मार्गों, मोहल्लों और गलियों में रंग-गुलाल, पिचकारी और होली से जुड़े अन्य सामानों की अस्थायी दुकानें सज गई है। सुबह से लेकर देर रात तक इन दुकानों में खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। वहीं मुखौटा बेचने पर जांजगीर में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

होली को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में विभिन्न रंगों के गुलाल, हर्बल रंग, अबीर, मुखौटे और आकर्षक पिचकारियां उपलब्ध हैं। इस बार बाजार में पारंपरिक पिचकारियों के साथ-साथ हथौड़ी, तलवार, आर्मी गन, मथानी, बॉर्डर टैंक सहित कई नए डिजाइन की पिचकारियां बच्चों को आकर्षित कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ में 127 किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से 1.92 करोड़ का ऋण घोटाला, अधिकारी-कर्मचारियों पर FIR के निर्देश

दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की मांग को देखते हुए पर्याप्त स्टॉक मंगाया है। खासकर बच्चों के लिए कार्टून और आधुनिक डिजाइन वाली पिचकारियां अधिक पसंद की जा रही है। महिलाएं भी घरों में होली की तैयारियों के लिए रंग-गुलाल और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। वहीं युवाओं में हर्बल और प्राकृतिक रंगों की मांग बढ़ी है, जिससे त्वचा को नुकसान न पहुंचे। कुल मिलाकर कांकेर शहर में होली को लेकर उत्साह का माहौल है और बाजारों की रौनक इस पर्व की आहट साफ तौर पर दिखा रही है।

See also  जांजगीर-चांपा में बड़ा घोटाला उजागर:- मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया

होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत क्षेत्र की विभिन्न दुकानों की जांच कर लगभग 300 नग डरावने एवं भ्रामक मुखौटे जब्त किए। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांजगीर चांपा पुलिस असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। होली त्यौहारों में कुछ असामाजिक तत्व मुखौटों का उपयोग कर पहचान छिपाकर हुड़दंग, मारपीट या अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए एहतियातन कार्रवाई की गई है।

See also  कार की बैक लाइट और दरवाजों में छिपा था मौत का सामान: देख पुलिस भी रह गई दंग, 17 लाख का माल जब्त

थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली पर्व के दौरान डरावने, आपत्तिजनक या कानून- व्यवस्था प्रभावित करने वाले मुखौटे एवं सामान की बिक्री न करें। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। त्योहार को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply