Uncategorized

कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की कार्रवाई

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ED ने हरियाणा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया है। उन्हें अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें शनिवार सुबह गुरुग्रम से कस्टडी में लिया।

55 वर्षीय सुरेंद्र पंवार को शनिवार को उन्हें अंबाला के जिला कोर्ट में पेश किया। ED ने कोर्ट से विधायक की 14 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने 9 दिन का रिमांड मंजूर किया। 29 जुलाई तक सुरेंद्र पंवार ED की हिरासत में रहेंगे।

मामला यमुनानगर क्षेत्र में सिंडिकेट द्वारा लगभग 400-500 करोड़ रुपये के अवैध खनन से संबंधित है। हरियाणा पुलिस द्वारा अवैध खनन के संबंध में पवार और अन्य के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद पिछले साल साल ईडी ने जांच अपने हाथ में ली थी। इस साल जनवरी में ईडी द्वारा आईएनएलडी से पूर्व एमएलए दिलबाग सिंह, सुरेंद्र पंवार और अन्य सहयोगियों के यहां 20 जगहों पर छापे मारे गए थे। ईडी इस मामले में पहले दिलबाग सिंह और कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त में हुई है जब इसी साल के अंत में हरियाणा में विधानसभा के चुनाव कराए जाने हैं।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र : अन्य पिछड़ा वर्गों हेतु पृथक से कोड निर्धारित करते हुए राष्ट्रीय जनगणना करवाने का किया अनुरोध

खनन कारोबार को लेकर जनवरी में रेड हुई

विधायक सुरेंद्र पंवार का हरियाणा के साथ राजस्थान में भी खनन कारोबार है। 4 जनवरी को ED की टीम ने उनके सोनीपत में सेक्टर-15 स्थित आवास पर रेड की थी। खनन कारोबार में करीब 36 घंटे तक जांच हुई थी। जिसके बाद खनन कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए टीम ने घर में रखे डॉक्यूमेंट खंगाले थे।उसी दिन यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर भी ED की टीम ने रेड की थी। उनके महाराणा प्रताप चौक के पास ऑफिस, सेक्टर-18 में खनन एजेंसी के ऑफिस और कलेसर में फार्म हाउस पर जांच की गई। उनके करीबियों संजीव गुप्ता, इंद्रपाल सिंह उर्फ बबल के घर, ट्रांसपोर्टर गुरबाज सिंह के ऑफिस पर भी टीमें पहुंची थीं।

See also  Unlocking the Secrets of Online Casino Success in 2024

Related Articles

Leave a Reply