छत्तीसगढ़रायगढ़

SECL कर्मचारी की ट्रक से कुचलकर मौत:ओवरटेक करने की चक्कर में मारी टक्कर; ड्यूटी से लौट रहा था

रायगढ़ में SECL के एक कर्मचारी की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। ओवरटेक करने की चक्कर में ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इसके बाद वहां से भाग निकला। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। हादसा छाल थाना क्षेत्र में हुआ है

कोरबा के गोढ़ी निवासी मुरित राम बरैठ (35) बोजिया में रहकर SECL में काम करता था। बुधवार देर शाम वह बाइक पर काम से लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम पंचायत नवापारा की इंडियन गैस एजेंसी के पास ट्रक ने पीछे से बाइक सवार को चपेट में ले लिया।

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

ट्रक लेकर चालक पहुंचा थाना

हादसे में SECL कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले लोगों की भीड़ जुटती चालक भाग निकला और सीधे ट्रक लेकर थाना पहुंचे। वहां पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

See also  वीडियो एडिटर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक, 794 पदों पर भर्ती के आज लगेगा जॉब फेयर

सड़क किनारे किराए का घर

पुलिस ने बताया कि मुरित राम अपने परिवार के साथ सड़क किनारे किराए के मकान में पिछले कुछ साल से रह रहा था। उसकी करीब 5 साल की एक बच्ची है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद गुरुवार को शव परिजनों को सौंप दिया। ​​ परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए गांव चले गए हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

आरोपी को भेजा गया जेल
घटना के बाद छाल पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक मंसूर के खिलाफ अपराध कायम कर गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को आज जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि छाल थाना क्षेत्र में लगातार इस तरह की सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे पहले भी एक हादसे में एसीईसीएल कर्मी की मौत हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply