छत्तीसगढ़

जांजगीर: कांग्रेस के दिग्गज नेता दिनेश शर्मा के पुत्र सड़क हादसे में हुए घायल

जांजगीर-चांपा
अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम अमरताल मे कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा के पुत्र की क्रेटा कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई, बताया जा रहा है कि गाड़ी का अगला टायर फटने से यह हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार दिनेश शर्मा के पुत्र सृजन शर्मा के सिर मे हल्की चोट आयी है। घटना के बाद सृजन शर्मा को इलाज के लिए अपोलो ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि सृजन शर्मा अकलतरा की ओर से जांजगीर की तरफ जा रहे थे। जब वे अमरताल पहुंचे तब चिंटू ढाबे से कुछ दूर पहले उनकी गाड़ी क्रेटा का अगला टायर फट गया और गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई, बताया जा रहा है कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है। इस संबंध में कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा ने बताया कि गाड़ी का एयर बैग खुल गया था जिससे सिर में मामूली चोंटे आयी है। अपोलो में चेकअप कराने के बाद सभी रिपोर्ट नार्मल है, सृजन को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। हम वापस जांजगीर लौट रहे है।

See also  बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को NCB ने ड्रग्स केस में किया अरेस्ट

Related Articles

Leave a Reply