छत्तीसगढ़

जवानों से भरी बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 15 जवान घायल; तीन की हालत गंभीर

धमतरी : जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ग्राम संबलपुर के पास पुलिस जवानों से भरी एक बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में करीब 15 जवान घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

See also  CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

जानकारी के अनुसार, सुकमा जिला पुलिस बल के जवान रिफ्रेशर कोर्स में पुलिस कैंप मनाने गए थे। वहीं, 15 दिनों की ट्रेनिंग के बाद आज सभी बस में सवार होकर  सुकमा लौट रहे थे, तभी ग्राम संबलपुर के पास बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में महिला-पुरुष सहित कुल 20 जवान बस में सवार थे, जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

See also  गरीबों की रोजी पर वार! मोटर जब्ती के बाद सड़क पर नाविक, 20% वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply