देश

बहराइच हिंसा के आरोपियों का STF से एनकाउंटर, दो को लगी गोली, 5 गिरफ्तार

बहराइच

उत्तर प्रदेश में बहराइच के महाराजगंज में हुए हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए हैं। उनके पैरों में गोली लगी है। मुठभेड़ नानपारा कोतवाली के बायपास पर हुई। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। हांडा बसेहरी नहर के पास का मामला है। हालांकि पुलिस की तरफ से मौत की पुष्टि को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है।

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

एक निजी चैनल से बातचीत में अमिताभ यश ने कहा है कि मुठभेड़ में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मुठभेड़ हुई है। वहीं, बहराइच की एसपी वृंदा शुक्‍ला ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी।

बेटी ने लगाए आरोप
वहीं, बहराइच में जिस मकान मालिक अब्दुल हमीद पर राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने का आरोप है उसकी बेटी रुखसार बता रही है कि कल 4 बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज, फहीम और उनके साथ एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ ने उठा लिया है। मेरे पति और मेरे देवर को पहले उठाया जा चुका है। किसी भी थाने से उनकी कोई खबर नहीं मिल पा रही है।

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

बवाल में हुई थी युवक की हत्या
बहराइच के महाराजगंज में रविवार शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने जिले में जमकर उत्पात मचाया। मंगलवार और बुधवार को जिले में शांति रही। बृहस्पतिवार को महाराजगंज इलाके में भी इंटरनेट बहाल कर दिया गया।

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

Related Articles

Leave a Reply