देश

घर की हो रही थी सफाई, तभी कमरे में दिखा कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप

बांका

बिहार के बांका में एक भारी भरकम अजगर सांप घर के अंदर छिप कर आराम कर रहा था. दिवाली से पहले सफाई के लिए जब घर के लोगों ने सामान हटाना शुरू किया तो इस अजगर हरकत में आया. संयोग ठीक था कि समय रहते उसे देख लिया गया. इस अजगर को देखकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया. इसके बाद बड़ी मुश्किल से इस अजगर को रेस्क्यू कर बोरे में डाला गया और फिर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे लेकर चली गई.

घटना बांका नगर परिषद क्षेत्र के करहरिया वार्ड नंबर दस में दुर्गा स्थान के समीप रविवार सुबह की है. यहां रहने वाले एक घर में साफ सफाई का काम चल रहा था. इसी क्रम में परिवार के लोग घर में से सामान निकाल कर बाहर रख रहे थे और फिर झाड़ पोंछ कर घर में सजा रहे थे. इसी दौरान घर में रखी एक कुर्सी को हटाया गया तो यह अजगर नजर आया. उस समय यह अजगर कुंडली मारकर बैठा था, लेकिन कुर्सी हटाते ही हरकत में आ गया. ऐसे में घर वालों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई.

See also  देश में क्यों हो रहे हैं रेल हादसे, कैसे लगेगा ब्रेक? PAC की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

ग्रामीणों ने पकड़ कर बोरी में बंद किया
इसके बाद यह सांप भी सरकते हुए कमरे के कोने में जाकर बैठ गया. इस दौरान घर में शोर होने पर पड़ोस में रहने वाले ग्रामीण मनीष सिंह बोरी लेकर आए और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर लिया. उन्होंने इसे बोरे में बंद करने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे वन्यकर्मियों ने इस अजगर को अपने कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया.

अजगर को देखने के लिए उमड़ी भीड़
गांव के लोगों को जैसे ही अजगर निकलने की खबर मिली, बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए. इसी भीड़ की वजह से अजगर के रेस्क्यू में भी परेशानी आई. इसकी वजह से करीब ढाई तीन घंटे तक गांव में अफरा तफरी का माहौल बना रहा. बताया जा रहा है कि इस घर के पास ही जंगल है. यह अजगर इसी जंगल से निकलकर घर में घुसा था.

See also  घर के अंदर निकला आठ फीट लंबा अजगर, डर से सिहर उठे लोग; स्नेक कैचर ने पकड़ा

Related Articles

Leave a Reply