छत्तीसगढ़

प्रेमिका के घर 4 बच्चों के पिता ने लगाई फांसी, 5 मिनट बाद प्रेमिका भी झूली फंदे पर, 2 बच्चों की थी मां

कोरिया

कोरिया जिले के पंडो बस्ती में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल प्रेमी अपनी पे्रमिका के घर पहुंचा और फांसी के फंदे पर झूल गया। इसी बीच प्रेमिका ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा बंद कर खुद भी फंदे पर झूल गई। मृतक के 4 बच्चे जबकि मृतिका के 2 बच्चे हैं। दोनों के बीच 5 साल से प्रेम संबंध था। उन्होंने किस कारण से फांसी लगाई, इसका पता नहीं चल सका है। कोरिया जिले के पाण्डवपारा के मस्जिद दफाई निवासी रामचंद बसोर पिता बृजलाल (30) गुरुवार को पण्डो बस्ती निवासी अपनी प्रेमिका अंजली बरखा के घर गया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते युवक ने गमछे से फांसी लगा ली। प्रेमी को फांसी पर लटका देख प्रेमिका शोर मचाते हुए घर से बाहर निकली। आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर निकले ही थे कि वह घर के भीतर घुसी और दरवाजा बंद कर लिया। पड़ोसियों ने जब घर का शीट उखाड़कर कमरे में झांका तो दोनेां का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पांडवपारा सहायता केंद्र पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों ने किस कारण से आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि मृतक के 4 बच्चे जबकि मृतका के 2 बच्चे हैं। महिला लंबे समय से अपने पति से अलग होकर बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस ने पीएम पश्चात दोनों का शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply