छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गांजा की खेती : जशपुर जिले के लोदाम क्षेत्र में एक घर की बाड़ी में मिले 40 हरे-भरे पौधे, सूखा गांजा भी बरामद

जशपुर। जशपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोदाम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घर से भारी मात्रा में गांजा और गांजे के पौधे जब्त किए है। मामले में आरोपी विजय सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

See also  अकलतरा के शराब भट्टी में चाकूबाजी की घटना

खिखिर टोली में पुलिस की दबिश
जानकारी के मुताबिक लोदाम थाना क्षेत्र के खिखिर टोली गांव में पुलिस को गांजा उगाने और रखने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी के घर छापा मारा, जहां से 40 नग गांजा के पौधे बरामद किए गए। इसके अलावा करीब 3 किलो 646 ग्राम गांजा भी जब्त किया गया।

See also  सरकार ने बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख : 27 की जगह 28 मई को रहेगा अवकाश, निगम ने दिए विशेष व्यवस्थाओं के निर्देश

जब्त गांजे की कीमत लाखों में
पुलिस के अनुसार बरामद गांजे और पौधों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 82 हजार 300 रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

SSP ने की पुष्टि
जशपुर SSP डॉ. लाल उमेंद सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

See also  लग्जरी कार में मिला पैसा ही पैसा : पुलिस ने चेकिंग के दौरान 65 लाख कैश किया बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply