छत्तीसगढ़

कार पेड़ से टकराई : मौके पर हुई चालक की मौत, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

नगरी। धमतरी जिले के नगरी ब्लाक से एक बड़े सड़क हादसे की खबर मिली है। यहां स्कॉर्पियों वाहन बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं स्कॉर्पियो का सामने की हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना नगरी थाना क्षेत्र की है। घटना नगरी से सांकरा रोड में सुबह करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है, जहां सांकरा की तरफ जाने के दौरान नगरी छीपली चौक से लगभग एक किलो मीटर दूरी पर स्थित एक सूअर फर्म के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी और फिर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में चालक बलराम ठाकुर निवासी राजिम क्षेत्र जिला गरियाबंद की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलीस मौके तत्काल पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरु कर मामले की जांच में जुट गई है।

See also  SECL की स्टाफ बस पुलिया से गिरी....एक की मौत..तीन दर्जन से भी अधिक घायल..

एएसपी का ड्राइवर था मृतक

बताया जा रहा है कि मृतक युवक बीते करीब ढाई महीने से नगरी में अधिग्रहण किए वाहन को चलाने का कार्य कर रहा था, जो नगरी में पदस्थ एएसपी शैलेंद्र कुमार पांडे का वाहन चालक था। इधर मामले की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply