कोरबाछत्तीसगढ़

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम की बेटे की दबंगई : दुकान में घुसा दी कार और मालिक की कर पिटाई, मामला दर्ज 

कोरबा।  पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के पुत्र संदीप कंवर ने सड़क किनारे लगे सेवई की एक दुकान को टक्कर मारने के बाद दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद संदीप कंवर ने थाना में भी जमकर हंमागा किया है। पुलिस ने इस मामले में प्रार्थी की लिखित शिकायत पर संदीप कंवर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड इतवारी बाजार के पास घटित हुई है।

See also  ऑटो से प्लास्टिक की बोरियों में गांजा ले जा रही महिलाओं को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 90 किलो गांजा जब्त, 8 महिलाएं गिरफ्तार

बताया जाता है कि,  संदीप कंवर स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 12 एबी 1868 को चला रहा था और बुधवारी की दोपहर लगभग 2 बजे उसकी कार से एक सेवई की दुकान से जा टकराई। घटना के बाद जब दुकान संचालक बुजुर्ग अजीम कुरैशी ने संदीप कंवर को समझाने की कोशिश की, तो मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया। आरोप है कि नशे में धुत संदीप कंवर ने बुजुर्ग के साथ मारपीट शुरु कर दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप कंवर को कार सहित कोतवाली थाने ले जाया गया। अजीम कुरैशी की शिकायत पर पुलिस ने संदीप के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 324 (4), 281, 125 (ए) बीएनएस एवं 184, 185 एमव्ही एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

See also  11 पूर्व सरपंच जाएंगे जेल: SDM कोर्ट ने जारी किया आदेश, सरकारी राशि डकारने और आदेश की अनदेखी की मिली सजा

किया गया अपराध दर्ज
नगर कोतवाल मोतीलाल पटेल ने बताया कि, संदीप कंवर ने सेवई की एक दुकान को ठोकर मार दी है और सेवई दुकान के संचालक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। सेवई दुकान के संचालक अजीम कुरैशी की रिपोर्ट पर संदीप कंवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

See also  4 दिन में फिर बढ़े पेट्रोल – डीजल के दाम, रायपुर में 104 रुपये के पार, और हो सकता है महंगा

Related Articles

Leave a Reply