छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में पैसा डबल करने का झांसा देकर 8.33 लाख की ठगी, चिटफंड में कराया निवेश, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : लंबे समय से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने का फरार आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर ग्रामीणों को रकम जमा करने पर कंपनी द्वारा दुगुना, तीन गुना राशि देगा कहकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई थी। प्रकरण में अन्य डायरेक्टर पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

See also  मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा फैसला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सीधे खातों में मिलेगी साड़ी खरीदी की राशि


पुलिस सूत्रों के अनुसार चिटफण्ड कम्पनी विनायक होम्स रियल स्टेट कम्पनी के संचालक आरोपी जितेन्द्र बिषे एवं उसके अन्य साथियों द्वारा लोगों को विशेष ऑफर योजना का प्रलोभन देकर निवेशकों से लगभग 8,33,050/- रूपये का धोखाधड़ी कर ऑफिस बंद कर भाग गये हैं कि रिपोर्ट थाना चॉपा में वर्ष 2021 में अपराध क्रमांक 95/2021 धारा 420,34 भादवि ईनामी चिट फण्ड एवं धन परिचालन स्कीम की धारा 3,4,5 एवं छ.ग. निक्षेपको का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 6,10 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण सदर के आरोपी थाना सिटी कोतवाली जशपुर के धोखाधड़ी के मामलें में जिला जेल जशपुर में पूर्व से निरूद्ध होने से माननीय के आदेशानुसार प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी जितेन्द्र बिषे को जशपुर जेल से जिला जांजगीर लाया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

See also  बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ 11 अपचारी बालक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply