छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत, दूसरा गंभीर

गरियाबंद। जिले के तौरेंगा में एनएच 130 सी पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मैनपुर के जीडार गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों युवक छैलडोंगरी में आयोजित जात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  जांजगीर-चांपा: पोड़ी दल्हा के खेत में मिला तीन फीट का मगरमच्छ

Related Articles

Leave a Reply