छत्तीसगढ़

कुएं में गिरने से मासूम की मौत : पानी भरते समय हुआ हादसा, गांव में मातम का माहौल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खलारी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 12 वर्षीय मासूम योग्यता साहू की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतिका कक्षा 6वीं की छात्रा थी। 

हादसे के ढ़ाई घंटे बाद परिजनों को जानकारी मिली
प्राप्त जानकारी के अनुसार, योग्यता अपने घर के बाड़ी में स्थित कुएं से पानी भर रही थी। पानी से भरी बाल्टी का भार उसके शरीर के भार से अधिक था, जिससे वह संतुलन नहीं बना सकी और सीधे कुएं में जा गिरी। हादसे के लगभग ढ़ाई घंटे बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद गांव में मातम का माहौल पसर गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 

See also  छत्तीसगढ़ बजट में युवाओं को बड़ा तोहफा, ₹10 लाख का लोन और हाईटेक शिक्षा से मिलेगी नई उड़ान

Related Articles

Leave a Reply