छत्तीसगढ़

अपनी ही बेटियों से अश्लील हरकत करने वाले पिता को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ अश्लील हरकतें कीं और उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता रहा। मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए सश्रम आजीवन कारावास और आर्थिक दंड की सजा सुनाई है।

यह पूरा मामला तब सामने आया जब आरोपी की मां (बेटियों की दादी) ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने साहसिक कदम उठाते हुए बताया कि उनका बेटा अपनी 12 और 14 साल की बेटियों के साथ गंदी हरकतें करता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और POCSO एक्ट और IPC की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।

 डेढ़ साल बाद मिला न्याय

See also  IED की चपेट में आकर जवान शहीद: दिनेश नाग को बीजापुर पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी, परिजन भी पहुंचे

फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) की विशेष न्यायाधीश संगीता नवीन की अदालत में इस केस की सुनवाई करीब डेढ़ साल तक चली। अदालत ने सभी गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए उसे सश्रम कारावास और आर्थिक दंड की सजा सुनाई।

Related Articles

Leave a Reply