छत्तीसगढ़

चलती बाइक से निकला जिंदा सांप: बाल- बाल बचा युवक

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक जब रोज की तरह अपनी बाइक से सफर कर रहा था, तभी उसकी चलती बाइक की हेडलाइट से अचानक एक जिंदा सांप निकल आया। इस अजीबोगरीब दृश्य को देख बाइक सवार घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत बाइक को रोक दिया और खुद को सुरक्षित बचा लिया।

See also  चलती पिकअप को रोकर व्यापारी से 50 हजार की लूट : 4 नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर धमकाया, नगदी लेकर फरार

मौके पर मौजूद लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाइक में छिपे सांप को बाहर निकाला गया। बाइक के भीतर से सांप निकलने की घटना ने वहां मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में अक्सर इस तरह के जीव वाहन और घरों में घुस आते हैं, लेकिन चलती बाइक की हेडलाइट से सांप निकलना पहली बार देखने को मिला।

See also  कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट: भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप, दमकल ने दो घंटे में पाया काबू

Related Articles

Leave a Reply