छत्तीसगढ़

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, देखें किन्हें मिला कौन सा विभाग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी गजेंद्र यादव को दी गयी है। वहीं गुरु खुशवंत को कौशल विकास, रोजगार और अनुसूचित जाति विभाग दिया गयाहै, जबकि राजेश अग्रवाल को प्रर्यटन और संस्कृति विभाग दिया गया है। वहीं कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किया गया है। जिनमे आबकारी विभाग अब मुख्यमंत्री की जगह लखन लाल देवांगन संभालेंगे। खेल एवं युवा कल्याण का का विभाग टंकराम वर्मा की जगह अरुण साव संभालेंगे।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

विभागों के बंटवारा बाद सीएम साय ने कहा – सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं।

सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के विकसित भारत के सपने को साकार करने, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने समूची प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Related Articles

Leave a Reply