छत्तीसगढ़

CGPSC की स्थायी अध्यक्ष बनीं पूर्व IAS रीता शांडिल्य, अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पूर्व IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) का नया स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

रीता शांडिल्य 2002 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। इससे पहले वह आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाल रही थीं। अब उन्हें स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि टामन सोनवानी के कार्यकाल के दौरान CGPSC में बड़ा घोटाला सामने आया था, जो चुनाव में भी बड़ा मुद्दा बना। नई सरकार के गठन के बाद इस मामले में सीबीआई जांच हुई और जांच के बाद तत्कालीन अध्यक्ष सोनवानी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

See also  हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, भारत-पाक सीमा पर हमले की धमकी, मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply