छत्तीसगढ़

दुनिया के सबसे खतरनाक रेगिस्तान में भिलाई के इंजीनियर की मौत… तूफान से भटका रास्‍ता, भूख-प्यास ने ली जान

भिलाई। दुनिया का सबसे खतरनाक रेगिस्तान माने जाने वाले रुब अल खाली में भटकने से भिलाई के एक इंजीनियर की मौत हो गई। रेगिस्तान में उसकी गाड़ी का जीपीएस सिस्टम फेल हो गया था, यहां तक मोबाइल ने भी काम करना बंद कर दिया था। शहजाद के साथ उसके एक सहकर्मी की भी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शहजाद खान मूलत: हैदराबाद का रहने वाला था। भिलाई के सेक्टर-7 में भी उसका परिवार रहता है। शहजाद सऊदी अरब की एक टेली कम्यूनिकेशन कंपनी में इंजीनियर था। सात साल पूर्व उसकी नौकरी लगी थी। तब से वह सऊदी अरब में रह रहा था।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

दुनिया के सबसे खतरनाक रेगिस्तान से घिरा है रुब अल खाली

शहजाद के चाचा अमनउल्लाह ने बताया कि कंपनी ने 19 अगस्त को उसे सर्वे के लिए दम्मान से आगे अलफूपुफ भेजा था। शहजाद के साथ उसका एक सहकर्मी भी था। अलफूपुफ का पूरा इलाका दुनिया के सबसे खतरनाक रेगिस्तान रुब अल खाली से घिरा हुआ है।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

इस रेगिस्तान में अचानक तूफान आया, और शहजाद खान यहां भटक गया। इस दौरान उसकी कार के जीपीएस सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया तथा मोबाइल का नेटवर्क भी गायब हो गया। शहजाद किसी से संपर्क नहीं कर पाया।

हेलीकॉप्‍टर की मदद से मिली शहजाद की लाश

20 अगस्त को जब शहजाद का कुछ पता नहीं चला तब टेली कंप्यूनिकेशन कंपनी ने सऊदी सरकार से मदद मांगी। सरकार ने हेलीकॉप्‍टर की मदद से शहजाद को खोजना शुरू किया। तीन दिन बाद शहजाद तथा उसके दोस्त की लाश मिली। जिसे सऊदी सरकार ने भारत भिजवा दिया।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

हैदराबाद के करीम नगर में शहजाद का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि तीन दिन तेज धूप में रेगिस्तान में फंसे होने से भूख व प्यास से दोनों की मौत हुई।

Related Articles

Leave a Reply