छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: नाबालिग बालिका का अपहरण कर शादी का झांसा देकर अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। मामला 18 जुलाई 2025 का है, जब एक नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षार्थ बरामद किया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार पाटले, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, रहसबेड़ा, अकलतरा ने शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जहां उसने अपराध कबूल किया। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 238(ख) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

See also  छत्तीसगढ़: मोटरसाइकिल के साथ आरोपी चढ़ा पुलिस केे हत्थे

Related Articles

Leave a Reply