छत्तीसगढ़

जेल में कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल: परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, आदिवासी समाज ने बुलाई बड़ी बैठक

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के जेल में कांग्रेस नेता मौत मामले में बवाल मचा हुआ है। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है, मृतक जीवन ठाकुर का शव रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में है। वहीं मौत मामले में आदिवासी समाज ने भी बड़ी बैठक बुलाई है। वहीं भारी भीड़ के साथ समाज के लोगों की कलेक्ट्रेट पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि, जेल प्रशासन पर लापरवाही करने के गंभीर आरोप लगाये हैं।

See also  बीपीएल कार्ड धारकों का सत्यापन: 60 हजार से ज्यादा निकले अमीर, इनकम टैक्स भरने वाले किए गए आउट

परिजनों का कहना है कि, बिना सूचना के कांकेर से रायपुर जेल भेजा गया, जिसके कारण उनकी मौत हुई है। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि, तबीयत बिगड़ने से कैदी की मौत हुई है। बता दें कि, कांग्रेस नेता और चारामा के पूर्व जनपद अध्यक्ष जीवन ठाकुर वन अधिकार पट्टा घोटाले में जेल में थे। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मृतक के परिजनों से मिलने के लिए कांकेर पहुंच सकते हैं।

See also  स्पा संचालक से वसूली मामला: एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल निलंबित, आदेश जारी

कांग्रेस नेता और चारामा के पूर्व जनपद अध्यक्ष 2024 से जेल में बंद है। जिन्हें 2 दिसंबर को बिना सूचना रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। जेल प्रशासन के अनुसार, इसी बीच उनकी तबीयत ख़राब होने से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं अब मामले में परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, उन्हें कोई बीमारी नहीं थी सही समय पर इलाज होता तो उनकी जान बच जाती।

See also  आज श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर राम के ननिहाल-कोसला में होगा श्री राम कथा व संत समागम का भव्य आयोजन

घटना के बाद से अब यह सियासी चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस नेता मामले में सरकार और जेल प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। साथ ही घटना में न्यायिक जांच की मांग की तैयारी में हैं। जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

Related Articles

Leave a Reply