छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर पलटने से दो नाबालिगों की मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक का इलाज जारी है।

See also  जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले का आयोजन अगले माह

यह घटना बिडोरा और सिंघनपुरी के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण ट्रैक्टर पलट गया। मृतकों की पहचान योगेश नेताम और कैलाश वर्मा के रूप में हुई है। दोनों निवासी अमलीडीह गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

See also  जांजगीर चांपा जिला कृषि विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ललित मोहन भगत के खिलाफ चांपा थाने में मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि इस इलाके में पिछले कुछ दिनों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply