छत्तीसगढ़

पेट्रोल भरवाने के दौरान बाईक में अचानक लगी आग, पेट्रोल पंप में मची अफरातफरी

खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मां बंजारी फ्यूल सेंटर पर एक बाईक में अचानक आग लग गई। चंद सेकंड में ही बाइक आग की लपटों में घिर गई और टंकी के फटते ही जोरदार धमाका हुआ। हालांकि पेट्रोल पंप कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग फैलने से पहले ही काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

जानकारी के मुताबिक, एक युवक पेट्रोल भरवाने के बाद अपनी बाइक स्टार्ट कर रहा था। तभी बाइक की प्लग वायर के पास से अचानक स्पार्क हुआ और पेट्रोल की वाष्प गैस ने चिंगारी पकड़ ली और पलभर में बाइक जलने लगी। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत बाइक से छलांग लगाई और सुरक्षित दूरी बना ली।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

आग की लपटें उठते ही पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए सप्लाई लाइन बंद कर दी, सभी डिस्पेंसर मशीनें ऑफ कर दी और अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। कुछ ही मिनटों में लपटों पर नियंत्रण पा लिया गया। गनीमत रही कि पंप के टैंक और अन्य वाहन सुरक्षित रहे, नहीं तो नतीजे बेहद भयावह हो सकते थे।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

आग बुझने के बाद पंप पर कामकाज कुछ देर के लिए रोका गया। आसपास मौजूद लोगों ने कर्मचारियों की सतर्कता की सराहना की। किसी के घायल न होने और नुकसान सीमित रहने से लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply