छत्तीसगढ़

शराब दुकान की छत तोड़कर 1.31 लाख रुपये की व्हिस्की चोरी

रायपुर। नेवरा के देशी शराब दुकान में चोरों ने सेंध लगाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया। 12 मार्च की रात करीब 2:54 बजे चोरों ने दुकान की छत तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से 1008 पौव्वा व्हिस्की, जिसकी कीमत लगभग 1.31 लाख रुपये है, चुरा ले गए। घटना के तीन दिन बाद, शनिवार शाम को दुकान के सेल्स मैनेजर अजय लहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

See also  नीले-ड्रम में दफनाने की धमकी देकर बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी:बोली- रोका तो बच्चों को भी मार दूंगी

Related Articles

Leave a Reply