छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चाम्पा: तीन रेत घाट की बोली में 1551 आवेदन, मिला डेढ़ करोड़ का राजस्व

सर्वाधिक 841 आवेदन शिवरीनाराण तहसील के भोगहापारा घाट के लिए

आज शनिवार को भोगहापारा घाट के आवेदनो की स्कूटनी व नीलामी

जांजगीर-चांपा। जिले में गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन पट्टा खदान आबंटन हेतु इलेक्ट्रानिक नीलामी (रिवर्स आक्शन) की प्रथम चरण की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रथम चरण में कुल तीन साधारण रेत उत्खननपट्टा खदान हेतु 1551 बोलीदारो ने ऑनलाइन आवेदन किया था, प्रति आवेदन दस हजार शुल्क निर्धारित है, इस लिहाज से शासन को 1551 आवेदनों से लगभग डेढ़ करोड़ का राजस्व लाभ मिला है।
जानकारों की माने तो पूरे प्रदेश में जांजगीर-चांपा जिला में सर्वाधित बोलीदारों ने आवेदन किया है। प्रथम चरण की बोली प्रक्रिया में सर्वाधिक आवेदन शिवरीनारायण तहसील के भोगहापारा घाटा के लिए 841 आवेदन, बम्हनीडीह तहसील के पुछेली के लिए 428 आवेदन तथा बलौदा तहसील के केराकछार रेत घाट के लिए 282 आवेदन मिला है।
जिसमें शुक्रवार 14 नवंबर को स्कूटनी उपरांत दो रेत घाट केराकछार (तह. बलौदा) व पुछेली (तहसील बम्हनीडीह) की प्रक्रिया पूरी की गई। केराकछार में 9 आवेदन अपात्र पाये गये। इसी तरह पुछेली में भी 9 आवेदन अपात्र हुए हैं। उक्त दोनों रेत घाट के सभी आवेदनों में वित्तीय बोली (रिवर्स आक्शन) 50 रूपये होने से लाटरी निकाली गई। जिसमें पीयुष प्रताप सिंह पिता राम कुमार सिंह ग्राम अकलतरी का नाम केराकछार घाट के लिए तथा पुछेली रेट घाट आर्दश प्रताप सिंह पिता नवाब सिंह भिलाई जिला दुर्ग को मिला है।
आज 15 नवंबर शनिवार को शिवरीनारायण तहसील के भोगहापारा घाटा के लिए प्राप्त 841 आवेदनों की स्कूटनी उपरांत नीलामी की प्रक्रिया पूरी किए जाने की जानकारी जिला खनिज अधिकारी अनिल साहू ने दी है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply