छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर खोखसा ओवरब्रिज पर भीषण हादसा: कार की चपेट में आया बाइक सवार, गंभीर रूप से घायल

जांजगीर-चांपा।  जिला मुख्यालय जांजगीर से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। जांजगीर खोखसा ओवरब्रिज के ऊपर शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसकी चपेट में एक बाइक सवार व्यक्ति आ गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।

See also  पत्नी रूठी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम : घर लौटकर दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान

घायल व्यक्ति को तत्काल मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है।

दुर्घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और राहत व सहायता कार्य में सहयोग कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

See also  प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Related Articles

Leave a Reply