जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में रूबरू हुए नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह

जांजगीर-चांपा

जिले के पत्रकारो द्वारा प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में अतिथि के रुप में भाराकां के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह शामिल हुए। जिले के पत्रकारों के साथ रुबरु श्री सिंह ने सरस्वती पूजन और वंदना कर आशीर्वाद लिया। पत्रकारों की ओर से उनका परंपरागत शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।


कार्यक्रम का आरंभ करते हुए प्रकाश शर्मा ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के संदर्भ में सार गर्भित जानकारी दी, तदुपरांत कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रवि गोयल को कमान सौंपी गई, प्रथम वक्ता के रुप में अश्वनी सिंह ने अतिथि परिचय दिया इसी कड़ी का विस्तार करते हुए प्रशांत सिंह ने अतिथि की हिन्दी, अंग्रेजी में पकड और छत्तीसगढ़ी में संवाद शैली के विशेषताओं पर ध्यान आकर्षित कराया।

See also  19 फरवरी से जांजगीर में "प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026", राज्यस्तरीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी की अनोखी पहलः तीन दिन चलेगी प्रदर्शनी


चर्चा में सक्रिय भागीदारी करते हुए राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों की कड़ी में वो अपने परिवार की पांचवी पीढ़ी हैं। उन्होंने बताया की सेन्ट्रल प्राविंस और बरार के समय स्व. मनमोहन सिंह एमएलसी के रुप में क्षेत्र की सेवा करते रहे। इसके पश्चात स्व लालजीत सिंह तथा स्वामी आत्मानंद के आत्मीय आदेश को शिरोधार्य करते हुए स्व राजेन्द्र कुमार सिंह ने प्रत्यक्ष राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। स्व धीरेन्द्र सिंह एवं स्व राकेश कुमार सिंह से होते हुए अब नयी पीढ़ी में भी यही सक्रियता बनी हुई है।

See also  स्कूल में पानी नहीं..छात्र भर रहे हैं पानी…सरकारी स्कूलों का बचपन, प्रधान पाठक को पता नहीं है बच्चे स्कूल से बाहर जा रहे हैं


उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राजनीति परिवार द्वारा क्षेत्र के विकास और आम जनता के सुख-दुख में शामिल रहने के कई रास्तों में से सिर्फ एक है, परिवार अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक प्रतिष्ठानों के माध्यम से लोकसेवा करता रहा है, जिसे प्रचारित या प्रसारित करने की कभी कोशिश नहीं की गई क्योंकि ये हमारे परिवार के आवश्यक कर्तव्यों में शामिल है. शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा अकलतरा में लेने के पश्चात सिंधिया स्कूल से उनके अध्ययन को गति मिली। एयरफोर्स में विशेष आकर्षण के बीच लॉ को उन्होंने मेजर सब्जेक्ट बनाया। दो वर्षों तक बिलासपुर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी की इसके पश्चात समय ने करवट ली और उन्हें सक्रिय राजनीति में आना पड़ा, सबसे कम उम्र में पीसीसी सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके राघवेन्द्र सिंह सबसे कम उम्र के जिलाध्यक्ष भी बन चुके हैं।

See also  19 फरवरी से जांजगीर में "प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026", राज्यस्तरीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी की अनोखी पहलः तीन दिन चलेगी प्रदर्शनी

Related Articles

Leave a Reply