छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

घर में घुसकर अकेली बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात: अज्ञात बदमाशों ने रॉड से पीटकर किया लहूलुहान, फिर आभूषण लूटकर हो गए फरार

जांजगीर-चांपा। जिले के चाम्पा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां बस स्टैंड के पास एक घर में घुसकर चार बदमाशों ने 53 वर्षीय महिला पर ताबड़तोड़ हमला किया और सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम लगभग 6 बजे यह घटना तब हुई, जब परमेश्वरी देवांगन घर में अकेली थीं। चार अज्ञात युवक अचानक घर में घुस आए और बिना कुछ कहे महिला पर लौहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटने के बाद उनके कान और गले में पहने सोने के आभूषण उतारकर लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

हमले के बाद लहूलुहान हालत में महिला ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। खबर मिलते ही चाम्पा पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी भी की गई है। महिला का इलाज कराया जा रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply