देश

ED ने कांग्रेस विधायक पर कसा शिकंजा, 1392 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी केस में 5 शहरों में रेड

नई दिल्ली

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज 18 जुलाई को 1392 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला केस में दिल्ली समेत पांच शहरों में छापेमारी की है। ED की टीम ने दिल्ली, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, महेंद्रगढ़ और जमशेदपुर में 15 लोकेशन पर रेड मारी है। बता दें कि बैंक घोटाले में ये छापेमारी महेंद्रगढ़ के कांग्रेस विधायक रावदान सिंह और उनके परिवार व अन्य लोगों के खिलाफ की जा रही है। इस बैंक धोखाधड़ी की जांच का जिम्मा ED के साथ CBI को भी सौंपा गया है। विधायक रावदान सिंह और उनके परिवार से जुड़ी मेसर्स अलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड नाम की एक कंपनी के जरिये 1392 करोड़ रुपये का लोन लिया गया। इसे कभी वापस नहीं लौटाया। CBI ने इस मामले में कंपनी और उसके प्रमोटर्स मोहिंदर अग्रवाल और गौरव अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। ED ने इस मामले में अलग से प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

See also  एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए सीएम भूपेश बघेल, बाहर जाने से रोका गया...

ED की टीम महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह के आवास पर सुबह-सुबह छापेमारी के लिए पहुंची। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को भी ED की टीम के साथ देखा गया। बता दें कि रावदान सिंह को भूपेंद्र सिंह हुड्डाका करीबी माना जाता है। कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान भिवानी सीट से टिकट भी दिया था, लेकिन उन्हें BJP उम्मीदवार धर्मवीर सिंह के हाथों हार मिली।

हरियाणा चुनाव के लिए कसी कमर
रावदान सिंह हरियाणा के बड़े शिक्षा संस्थान के मालिक भी हैं। हरियाणा में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसके लिए सभी दलों ने कमर कसना शुरू कर दी है। मुकाबले में कांग्रेस मजबूत नजर आ रही है, लेकिन MLA रावदान सिंह के जरिए किए गए बैंक धोखाधड़ी का मुद्दा गरमा सकता है। BJP इस मुद्दे को पूरी तरह से भुनाने की कोशिश करेगी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर कांग्रेस को घेरने का प्रयास करेगी।

See also  जुर्म का हिसाब! गाजियाबाद में बीटेक छात्रा को मोबाइल के लिए ऑटो से घसीटकर मारने वाला एनकाउंटर में ढेर

Related Articles

Leave a Reply