छत्तीसगढ़

साई मंदिर के पास अधजली हालत में शिक्षिका की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

गरियाबंद। गरियाबंद में आज सुबह लगभग 10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में मौजूद साईं मंदिर के झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश मिली. दो दिन की कवायद के बाद हुई शिनाख्ती में पहचान माजरकट्टा स्कूल में पदस्थ शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में किया गया.

घटना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस और पुलिस के आला अफसर पहुंच मौका मुआयना किया है. दिन-दहाड़े हुई इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी. मामला संगीन होने के कारण अधिकारियों के निगरानी में मामले की जांच की जा रही है. एडिशनल एसपी जितेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि शिक्षिका आज सुबह घर से निकली थी, फिर साईं मंदिर के झाड़ियों के पीछे शव मिला है. खुद से आग लगाई हो इसके भी कोई प्रमाण घटना स्थल पर नजर नहीं आया. मामले में हर पहलू पर जांच किया जा रही है.

See also  पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

एक दिन पहले परिवार के साथ उत्सव में शामिल थी

गरियाबंद सिविल लाइन वार्ड की रहने वाली मृतिका शादीशुदा है, उनके बच्चे भी है. 18 दिसम्बर को आयोजित जयंती समारोह में परिवार के साथ शामिल हुई थी. मामले में घरेलू विवाद का एंगल नजर आ रहा है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जायेगा.मृतका की मोबाइल पुलिस ने जप्त कर लिया है.

See also  तेंदुवा धाम में 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आगाज़ : CM विष्णु देव साय ने लिया जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद

Related Articles

Leave a Reply