कार से टकराने के बाद पलटी एंबुलेंस : NH-30 पर चिचाड़ी पुल के पास हुआ हादसा, 3 घायलों का अस्पताल में उपचार जारी

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर चिचाड़ी पुल के पास कार और एंबुलेंस के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस सड़क पर पलट गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद घायलों को 112 की मदद से तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-30 पर चिचाड़ी पुल के पास कार और एंबुलेंस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।
इस दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक व्यक्ति को कमर के पास गंभीर चोट लगी है। हादसे की सूचना मिलने पर 112 की मदद से सभी घायलों को तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल अस्पताल में सभी का उपचार जारी है।
हादसे के बाद सड़क पर पलटी एंबुलेंस के कारण यातायात प्रभावित हुआ। फरसगांव पुलिस मौके पर एंबुलेंस को सड़क से हटवाने के कार्य में जुटी है, ताकि हाईवे पर आवागमन फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सके।




