छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस सामरोह: सीएम बिलासपुर में फहराएंगे तिरंगा, रायपुर में राज्यपाल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस बार गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर में ध्वजारोहण करेंगे। खास बात ये है कि मुख्यमंत्री पहली बार यहां तिरंगा फहराएंगे। अब से पहले गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री बस्तर में ध्वजारोहण करते रहे हैं। इधर राजधानी रायपुर में राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगे।

राज्य में बरसों से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एक परंपरा के मुताबिक किया जाता है। इस बार मुख्यमंत्री द्वारा बिलासपुर में ध्वजारोहण किया जाना एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 15 अगस्त 2024 और 15 अगस्त 2025 को राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। 26 जनवरी 2024 को उन्होंने जगदलपुर में और 26 जनवरी 2025 को अंबिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पदक अलंकरण समारोह भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार, प्रमाण पत्र का वितरण होगा।

See also  छत्तीसगढ़ में कांपी धरती : गरियाबंद से कालाहांडी तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों, संस्थानों द्वारा तैयार की गई चलित झाँकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिलों और संभाग स्तर पर आयोजन गणतंत्र दिवस पर संभाग स्तर पर चयनित स्कूली बच्चों के कार्यक्रम तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजधानी में आयोजित समारोह में किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में शासन तय किए गए मंत्रियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर परेड की सलामी ली जाएगी और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पूर्व में जारी सामान्य निर्देश में कहा गया है कि, राज्य स्तर पर (राजधानी रायपुर में) गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड में प्रातः 9.00 बजे से निर्धारित समयानुसार आयोजित किया जाएगा। यहां राज्यपाल द्वारा ध्वजारोहण एवं परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद परेड के कार्यक्रम विधिवत आयोजित होंगे। परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, छ.ग. सशस्त्र बल (पुरुष), छ.ग. पुलिस बल (पुरुष), छग. सशस्त्र बल (महिला), नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला, बैण्ड प्लाटून, अन्य आमंत्रित परेड बल की टुकड़ियां शामिल होंगी। इसके साथ ही राज्यपाल का संबोधन होगा।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply