छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्ती में सनसनीखेज वारदात: दिव्यांग शिक्षक की टंगिया से हत्या, शव को जलाने की कोशिश

सक्ती जिले में बुधवार की रात अज्ञात आरोपी ने एक दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को जलने का प्रयास किया गया है। मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज के रूप में हुई है, जो पिहरीद मे शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जर्वे गांव की है।

जानकारी के अनुसार, आशंका है कि अज्ञात आरोपी ने शिक्षक पर पहले धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, हत्या के बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा और उसने मृतक के शव को घसीटते हुए घर के पीछे ले जाकर जलाने का प्रयास किया, जिससे घटना और भी भयावह हो गई।

See also  जांजगीर-चांपा : नहर में मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटनास्थल को घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या संभवतः पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर की गई है, हालांकि मामले की स्पष्ट जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।

See also  प्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण, नाबालिग ने दिया मृत बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। इस निर्मम हत्या की घटना से गांव में दहशत का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

See also  चैत्र नवरात्रि 2026: मां मनका दाई मंदिर में लगी भक्तों की भीड़, पूरी होती यहां हर मनोकामना

Related Articles

Leave a Reply