छत्तीसगढ़रायपुर

खुद को आग लगाकर रेलवे स्टेशन मास्टर के दफ्तर पहुंची युवती, इस वजह से की आत्‍महत्‍या की कोशिश, मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन पर एक युवती ने आत्मदाह की कोशिश की। घटना आधी रात को प्लेटफार्म पर हुई, जब 20 वर्षीय युवती ने खुद को आग लगा ली। आग की लपटों को देखकर वहां मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के जवान तुरंत हरकत में आ गए।

आरपीएफ के जवानों ने आग बुझाने के बाद गंभीर रूप से झुलसी युवती को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल युवती के आत्‍महत्‍या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। युवती 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गई है, उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले युवती अपने घर से निकली थी। घर में भी उसने खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की थी।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

परिजनों से विवाद के बाद पटना से रायपुर पहुंची

आरपीएफ अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से झुलसी युवती का नाम संध्‍या सिंह है, जोकि बिहार की राजधानी पटना जिले के ग्राम अधमलगोला, जमालपुर की रहने वाली है। बुधवार को घर में किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर वालों को बिना बताएं ट्रेन से यहां आ गई।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

शुक्रवार को तड़के पौने तीन बजे संध्या मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन के बाहर खुद को आग के हवाले करने के बाद भागते हुए स्टेशन मास्टर के कक्ष के पास पहुंची। युवती को आग में गंभीर रूप से झुलसता देख आरपीएफ जवानों ने मंदिर हसौद थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

डीकेएस अस्पताल में लाकर भर्ती युवती की हालत गंभीर

मौके पर 108 एंबुलेंस के पहुंचने पर संध्या को तत्काल डीकेएस अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। प्रारंभिक पूछताछ में संध्या ने पारिवारिक कारणों से आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश करने की जानकारी दी। उसके घर वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजन पटना से रायपुर के लिए निकल चुके हैं। आरपीएफ ने आगे की जांच के लिए मामला मंदिर हसौद थाना पुलिस को सौंपने की जानकारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply