छत्तीसगढ़

खेतों में भीषण आग : 10-15 एकड़ गेहूं-सरसों की खड़ी फसल जलकर खाक, किसानों को भारी नुकसान

सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम पंचायत मौहाढ़ोडा में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किसान के खेत में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों तक फैल गई। इस घटना में गेहूं और सरसों की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।

See also  ड्राइवर से अमर्यादित भाषा में बात करने वाले कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह निलंबित

जानकारी के अनुसार, करीब 10 से 15 एकड़ क्षेत्र में लगी फसल आग की चपेट में आ गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश में जुटे रहे। वहीं घटना की सूचना पर सारंगढ़ नगर पालिका की दमकल टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

See also  झोराघाट में हादसा : पिकनिक मनाने पहुंचा था परिवार, गहरे पानी में डूबने से नाबालिग की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही कृषि विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया है। प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं नुकसान का आंकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ में तूफानी बारिश : 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, 50 कि. मी की रफ्तार से चली आंधी

Related Articles

Leave a Reply