छत्तीसगढ़

भिलाई में बच्ची से बर्बरता : चाकलेट लेने निकली 5 साल की मासूम से अपहरण कर रेप, मुंह बांधकर जिंदा ही बोरे में भरकर फेंका

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। 5 साल की मासूम बच्ची घर से चॉकलेट लेने निकली थी। लेकिन रास्ते में ही उसे पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अगवा कर लिया। आरोपी बच्ची का मुंह कपड़े से बांधकर उसे सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बच्ची को बोरे में भर दिया और हत्या की नीयत से कुएं के पास फेंक दिया।

See also  SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सियासत : सिंहदेव बोले-यह असंवैधानिक, इससे लोकतंत्र होगा कमजोर

नाले के अंदर मिली बच्ची 
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने जब बच्ची की तलाश करनी शुरू की तो नाले के पास उसका चप्पल मिला। इसी बीच दो युवकों ने एक बोरे में हलचल देखी, पास जाकर उन्होंने देखा तो अंदर मासूम बच्ची जिंदा हालत में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

See also  नौतपा का प्रकोप: रोज 400-500 चमगादड़ गंवा रहे जान, संख्या इतनी ज्यादा की पालिका उठाने में नाकाम…

एसडीओपी ने दी मामले की जानकारी 
इस पूरे मामले को लेकर पाटन एसडीओपी अनुप लकड़ा ने बताया कि, बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी धनेश्वर साहू मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी है। 

See also  Meta का सबसे बड़ा ऐलान, अब इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे, आया रिचार्ज जैसा प्लान

FSL की टीम ने सबूत किए जब्त 
उन्होंने आगे कहा कि, गिरफ्तारी के वक्त वह नशे में था। FSL की टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से इस अपराध से जुड़े सबूत और वह तकिया कवर बरामद हुआ। जिसका टुकड़ा बच्ची का मुंह बांधने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply