छत्तीसगढ़जांजगीर चांपासक्ती

जांजगीर-चांपा: हाईवे पर राहगीरों से लूट करने वाले 2 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और चाकू बरामद

जांजगीर-चांपा। जिले की सारागांव थाना पुलिस ने हाईवे मार्ग पर राहगीरों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी रकम, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और धारदार हथियार बरामद किया है। इस मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अशोक लाठिया निवासी खोखरा अपने साथी के साथ 16 जुलाई 2026 को सारागांव में बढ़ई का काम करने आया था। शाम को काम खत्म करने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-49 स्थित अंजली फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर उन्होंने पेट्रोल भरवाया।

बताया गया कि पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे रात लगभग 7 से 8 बजे के बीच बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर दोनों को घायल कर दिया और उनके पास रखे दो मोबाइल फोन एवं 5 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। लूटी गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।

घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना सारागांव पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना प्रभारी राकेश कुमार सूर्यवशी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस जांच के दौरान आरोपी महेन्द्र कुमार धारिया निवासी डेरागढ़, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटा गया एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

वहीं दूसरे आरोपी सूर्यकांत बरेठ निवासी डेरागढ़, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती के कब्जे से 2 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक से घटना में प्रयुक्त एक्सट्रीम मोटरसाइकिल, चाकू और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. महेन्द्र कुमार धारिया निवासी डेरागढ़, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती
  2. सूर्यकांत बरेठ निवासी डेरागढ़, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती

Related Articles

Leave a Reply