छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , दो दोस्तो ने मिलकर तीसरे दोस्त को उतारा मौत के घाट

जांजगीर चाम्पा। अकलतरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दो दोस्तों ने मिलकर तीसरे दोस्त की हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

SP कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 12 अगस्त को मृतक आकाश कुर्रे निवासी झलमला, करण सोनी निवासी झलमला और शिव बघेल निवासी बाना तीनों ने तरौद भट्ठी से शराब खरीदे उसके बाद कुछ दूर जाकर तीनों शराब पीए शराब पीते समय आपस में झगड़ा हो गया।

जिसके बाद आरोपी शिव बघेल, और करण सोनी ने मिल कर आकाश को पकड़ लिया और करण सोनी अपने पास रखे चाकू से आकाश कुर्रे के पेट में वार कर दिया ,जिससे आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

See also 

घायल आकाश कुर्रे को गंभीर हालत में ईलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया जँहा इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई। तत्काल कार्यवाही करते हुए  दोनो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और दोनो से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply