Uncategorized

दीपावली से पहले बिर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रखे 66 किलो फटाके जब्त

कीमत 75 हजार रुपए, एसपी विजय पांडेय के निर्देश पर जुआ-सट्टा और अवैध पटाखों पर लगातार कार्रवाई

जांजगीर-चांपा

दीपावली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध पटाखों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बिर्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखे 66 किलोग्राम फटाके जप्त किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 75,000 रुपए बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना बिर्रा पुलिस ने आरोपी रूपेश अग्रवाल निवासी ग्राम बिर्रा के कब्जे से अवैध रूप से रखे फटाके बरामद किए। आरोपी के विरुद्ध थाना बिर्रा के अपराध क्रमांक 147/2026 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत कार्रवाई की गई है।

उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव, ASI तीजराम जांगड़े, आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, दीपक तिवारी, रामसाय साहू व सायबर प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं सायबर टीम तथा थाना बिर्रा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  Guía Completa para Jugar en Casinos Online de Forma Segura y Divertida

Related Articles

Leave a Reply