Uncategorized

जांजगीर-चाम्पा में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की हुईं शुरुआत, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उपार्जन केंद्रों में पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ

किसानों का माला पहनाकर किया गया सम्मानित, खरीदी शुरू होने से किसान उत्साहित

जांजगीर-चांपा

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 15 नवम्बर से धान खरीदी की शुरुआत हुईं। जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी श्रीमती सत्यलता मिरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो ने उपार्जन केन्द्र में तौल मशीन एवं बांट का पूजा अर्चना एवं उपस्थित किसानों का माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अकलतरा सुमित बघेल, खाद्य अधिकारी कौशल साहू, तहसीलदार किसान वृंदा दूज राम उपस्थित थे।
धान खरीदी शुरू होने से जिले के किसानों में उत्साह का माहौल है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी 101 समितियो एवं 129 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी हेतु व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किया गया है। पेयजल, शेड, शिकायत पेटी आदि व्यवस्थाए की गई है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न धान खरीदी का औचक निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिए। इस दौरान उन्होंने बारदाने की उपलब्धता, टोकन वितरण, तौल व्यवस्था और किसानों की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

See also  Plongée dans l’univers des casinos en ligne : entre mythes et réalités

Related Articles

Leave a Reply