छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

दो दिन से लापता 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी में 26 वर्षीय युवक नागेश्वर निर्मलकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक पिछले दो दिनों से लापता था। उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है।

मृतक नागेश्वर निर्मलकर शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले दो दिनों से घर से लापता था और परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच उसकी मौत की खबर सामने आने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

See also  हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, करदाता ने गलती स्वीकार की तो नहीं लगेगा जुर्माना

Related Articles

Leave a Reply