देश

साथ रहने कोर्ट में हुआ समझौता, ….फिर कुछ ऐसा हुआ कि रेत दिया पत्नी का गला, आरोपी को किया गिरफ्तार

कर्नाटक

हासन जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, आरोपी पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी है। दरअसल, घटना होलेनरसीपुरा टाउन कोर्ट परिसर की है। जहां मरने वाली महिला की पहचान थट्टेकेरे गांव निवासी चैत्रा के रूप में हुई है। महिला का आरोपी पति शिवकुमार यहां होलेनरसीपुरा तालुक का रहने वाला है। दोनों की 7 साल पहले शादी हुई थी और उनकी एक बच्ची भी है। हासन जिले के होल नरसीपुरा कोर्ट में चैत्रा और शिवकुमार के बीच तलाक केस की सुनवाई चल रही थी।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

कुछ देर पहले कोर्ट में काउंसिलिंग के बाद दोनों एक साथ रहने के लिए राजी भी हो गए थे। आरोपी को पत्नी और बच्ची को लेकर अपने साथ घर जाने वाला था। इसी बीच जब चैत्रा कोर्ट परिसर में वॉशरूम में गई तो उसका पति शिवकुमार उसका पीछा करते हुए आया और उसपर चाकू से हमला कर दिया और बच्ची को भी मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी बच्ची को भी जान से मारने की कोशिश की, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि राहगीरों ने उसे देख लिया और बच्ची की जान बचा ली। फिरहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

शोर सुनकर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हमले में चैत्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे होल नरसीपुरा से एंबुलेंस के जरिए हासन के जिला अस्पताल लेकर निकले, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि पुलिस ने धारा 302 के तहत आरोपी पर केस दर्ज कर लिया।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

Related Articles

Leave a Reply