छत्तीसगढ़

खारून गंगा आरती में उपस्थित हुए राजेश्री महन्त जी

रायपुर

राजधानी रायपुर के खारून नदी में श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर भव्य खारून गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए उन्होंने आयोजन समिति को शुभकामनाओं के साथ बधाई दी। यह आयोजन करणी सेना की ओर से प्रत्येक माह के पूर्णिमा को आयोजित होता है। महाराज श्री के पदार्पण के लिए करणी सेना की ओर से वीरेंद्र तोमर ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि राजेश्री महन्त जी महाराज 31 अक्टूबर को जांजगीर चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे शाम 5:00 बजे नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम महंत तथा 6:00 बजे ग्राम भणेसर पहुंचकर भोजली विसर्जन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

See also  मछुआरों के जाल में फंसी सुनहरी मछली, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

Related Articles

Leave a Reply